क्या नाभि में अरंडी का तेल लगा सकते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 11:57

नाभि पर कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) लगाने से पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, ब्लोटिंग, पेट में गैस और पेट दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। नाभि पर अरंडी का तेल लाने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

नाभि में कैस्टर ऑयल लगाने के फायदे

1. पेट के लिए फायदेमंद है

हम में से ज्यादातर लोग आए दिन पेट संबंधी समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसे में नाभि पर कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल) लगाने से पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, ब्लोटिंग, पेट में गैस और पेट दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। नाभि पर अरंडी का तेल लाने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। जिससे आप जो कुछ भी खाते हैं वह आसानी से पच जाता है और भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। खराब पाचन तंत्र पेट की समस्याओं को बढ़ता है।

2. पीरियड्स के दौरान दर्द से राहत मिलती है

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान गंभीर दर्द या ऐंठन का सामना करना पड़ता है। जिससे उनके लिए दिन भर के सामान्य काम करना भी मुश्किल हो जाता है। पीरिड्स की ऐंठन को कम करने में नाभि पर अरंडी का तेल लगाना बेहद फायदेमंद साबित सकता है। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है, और पीरियड्स का फ्लो भी कम सामान्य रहता है।

3. संक्रमण का जोखिम का जोखिम कम होता है

हम में से ज्यादातर लोग अपने शरीर के अन्य अंगों की सफाई तो नियमित रूप से करते हैं, लेकिन नाभि की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि नाभि की साफई करना महत्वपूर्ण है। नाभि पर मैल, गंदगी और कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। इससे नाभि पर संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप इंफेक्शन से बचने के लिए रोज रात को नाभि पर तिल का तेल लगा सकते हैं। इससे नाभि में जमा गंदगी निकल जाती है और संक्रमण से बचाव होता है।
4. त्वचा के लिए फायदेमंद है

आपके त्वचा और होंठ के लिए भी भी नाभि पर तेल लगाना काफी फायदेमंद है। नाभि पर कैस्टर ऑयल लगाने से त्वचा की कई समस्याएं दूर होती हैं जैसे मुंहासे, एलर्जी और दाग-धब्बे। इसके अलावा यह आपके होंठ को फटने से बचाता है और आपको गुलाबी मुलायम होंठ पाने में मदद करता है। आपको अपने ब्यूटी केयर में नाभि पर कैस्टर ऑयल लगाना जरूर शामिल करना चाहिए।

5. बालों के लिए फायदेमंद है

नाभि पर तेल कैस्टर ऑयल लगाना बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। नाभि पर तेल लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आपके स्कैल्प और बालों के रोम को पोषण मिलता है। जिससे बालों में रूसी और बालों के झड़ने जैसी समस्याएं कम होती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info